देवघर, जनवरी 2 -- देवघर। नववर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करया गया। उनमें दो घायलों की स्थिति गंभीर देख ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं अन्य पांच घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दमारा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक चालक निलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय दुकान के समीप तीव्र मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से पप्पू यादव और संतोष यादव नामक दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल कुंडा थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.