सहारनपुर, जनवरी 1 -- जिलेभर में नए साल का स्वागत पूरे जोश, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। बुधवार की रात शहर के अलग-अलग हिस्सों में जश्न का माहौल देखने को मिला। रात होते-होते बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। जैसे ही घड़ी की सुइयों ने रात 12 बजे का संकेत दिया तो नए साल की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। नववर्ष के मौके पर शहर के होटल, रेस्टोरेंट और अन्य आयोजनों स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां देर रात तक पार्टियों का सिलसिला चलता रहा। डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए, जबकि परिवार के लोग शांत माहौल में एक-दूसरे के साथ समय बिताते दिखे। कई स्थानों पर केक काटे गए और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। रात 12 बजते ही मोबाइल फोन, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.