भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सांस्कृतिक समन्वय समिति द्वारा कलाकेंद्र में आयोजित नववर्ष सांस्कृतिक मेला में नववर्ष पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र की ओर से गांधी साहित्य सह चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में गांधी जी के बाल्य काल से लेकर मरणोपरांत तक के दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह देखा गया। दर्शकों ने कहा कि नववर्ष के अवसर पर गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम सद्भाव, भाईचारा को प्रदर्शित करने का यह सर्वोत्तम साधन है। इस साधन का बेहतर उपयोग कर सच्चे साध्य की प्राप्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकता है। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. मनोज कुमार, रामशरण, डॉ. योगेंद्र, महबूब आलम, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा ने किया। प्रदर्शनी में केंद्र के सह सचिव संजय कुमार, अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.