अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। नव संवत्सर 2083 के स्वागत में 17 मार्च को आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म में नववर्ष अभिनन्दन एवं मेला आयोजन समिति द्वारा नववर्ष मेले का आयोजन किया जाएगा। सर्व व्यवस्था प्रमुख रतन कुमार मित्र ने बताया कि भारतीय कालगणना के अनुसार चैत्र मास से नववर्ष का आरम्भ होता है, जो नवचेतना और नवसंकल्प का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से नव संवत्सर के सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। महामंत्री ऋषभ गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में माधवास रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी, जो भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेंगे। सह सर्व व्यवस्था प्रमुख संदीप अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। मंत्री डॉ. अंशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.