सहारनपुर, जनवरी 2 -- नववर्ष मिलन पर गीत संगीत कार्यक्रम में टैक्स एडवोकेट्स जमकर थिरके। घंटाघर स्थित होटल में टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक ज्ञानपाल गुप्ता, राकेश जैन, संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा अध्यक्ष एचके अरोरा, महासचिव प्रियांक भारद्वाज एवं प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी दीपक जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित सभी सदस्यों को तालिया में जाने पर मजबूर कर दिया, कलाकारों द्वारा मशहूर गीत "आने वाले साल को सलाम" की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। सभी ने हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। राम कुमार एडवोकेट द्वारा "जिंदगी एक सफर है सुहाना" गीत की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। चंद्रमोहन श...