गुमला, मार्च 19 -- गुमला, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला द्वारा गुरूवार को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत को पारंपरिक उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। जिसने पूरे नगर को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। एनसीसी कैडेट्स और घोष दल की धुनों के साथ निकले इस जुलूस में छात्र-छात्राएं नगर भ्रमण करते हुए लोगों से हिंदू नववर्ष मनाने और अपनी संस्कृति से जुड़ने की अपील करते नजर आए। इस दौरान नव वर्ष मंगलमय हो और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, सचिव विजय बहादुर सिंह, सहसचिव त्रिभुवन शर्मा, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी और सदस्य राजेश कुमार सिंह सहित सभी आचार्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अध्यक्ष रामकिशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.