सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। नववर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 पर संत रविदास कॉलोनी सहित नगर की विभिन्न कॉलोनियों में शाखाओं पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने बौद्धिक, पथ-संचलन और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय नववर्ष का स्वागत किया। वक्ताओं ने बताया विक्रम संवत भारतीय संस्कृति का प्राचीन और गौरवशाली संवत है, जिसकी स्थापना सम्राट विक्रमादित्य द्वारा की गई थी। संत रविदास कॉलोनी स्थित बालाजी शाखा पर आयोजित कार्यक्रम में संघचालक पुष्पराज (केशव भाग) ने बौद्धिक देते हुए नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। बागेश्वर नगर में सावरकर संघस्थान, वनवासी कल्याण आश्रम में नव संवत्सर प्रतिपदा का कार्यक्रम हुआ। नगर संघचालक भारत भूषण सहित नगर कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। नगर बौद्धिक प्रमुख मास्टर हरशरण ने स्वयंसेवकों को मार...