शामली, जनवरी 1 -- नववर्ष के पावन अवसर पर अभय देशवाल ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए 5 घंटे 51 मिनट में 51 किलोमीटर की लंबी दौड़ पूरी की। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी के शिक्षक अभय देशवाल ने इस दौड़ के माध्यम से एकत्र की गई धनराशि से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई। उनके इस प्रयास ने नववर्ष पर सेवा, मानवता और परोपकार का प्रेरणादायक संदेश दिया, जिसकी शहरभर में सराहना की जा रही है। इस अवसर पर रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन शिखर गोयल एवं वाइस चेयरमैन अनिल गोयल ने अभय देशवाल को सम्मानित किया। उन्होंने अभय के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को खेल के साथ-साथ समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.