नोएडा, जनवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नववर्ष के जश्न में लोगों ने जमकर जाम छलकाए। 31 दिसंबर की रात जिले में लोग करीब चार लाख लीटर से अधिक शराब पी गए। इसकी कीमत करीब 23 करोड़ रुपये से अधिक है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुल 544 शराब की दुकानें हैं। करीब 150 क्लब और बार हैं। क्लबों में रात 11 बजे और क्लब में रात दो बजे तक नववर्ष का जश्न मना। इस दौरान 31 दिसंबर की रात जिलेभर में करीब चार लाख लीटर से अधिक शराब की बिक्री हुई। इसकी अनुमानित कीमत 23 करोड़ है। एक जनवरी को भी दुकानों पर जमकर शराब की बिक्री हुई। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले में आबकारी विभाग 35 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त कर सकता है। वहीं, बात करें क्रिसमस की तो 24 और 25 दिसंबर को जिले में करीब 18 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.