गाजीपुर, जनवरी 2 -- जखनिया। नववर्ष के शुभ अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध हथियाराम सिद्धपीठ मठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष के पहले दिन मां बुढ़िया माई के दर्शन और आशीर्वाद के लिए भोर से ही श्रद्धालु मठ परिसर पहुंचने लगे। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक लगातार चलता रहा। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें मुख्य द्वार से गर्भगृह तक लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मठ परिसर "जय मां बुढ़िया माई" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। मठ समिति द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। कई श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर भंडारे का आयोजन किया। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्व...