रांची, दिसम्बर 31 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित श्री महावीर मंदिर रामनवमी मुख्य अखाड़ा, जोड़ा पुल में नववर्ष 2026 के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। नववर्ष पर उमड़नेवाली भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने व्यापक व्यवस्था की है। मंदिर के संस्थापक सुनील गुप्ता और संदीप यादव ने बताया कि नववर्ष के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। सनातन भक्तों को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के पट सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान पुरोहित अनूप पांडेय और शिवदत्त पांडेय द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और आरती कराई जाएगी। भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की मंगलकामना के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे और प्रसाद का वितरण भी होगा। मंदिर परिसर...