रिषिकेष, जनवरी 1 -- नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को नववर्ष का स्वागत नगर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता से किया। इस दौरान पालिका के पर्यावरण मित्रों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की। जनजागरूकता कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण मित्रों के साथ सौंग नदी पुल व आसपास क्षेत्र में श्रमदान किया। बच्चों ने हाथों में झाड़ू लेकर न सिर्फ कचरा हटाया, बल्कि लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। नदी किनारे पड़ी पॉलीथिन, प्लास्टिक कचरा और गंदगी को साफ किया गया। उन्होंने नदियों के संरक्षण को लेकर भी अभियान में लोगों को जागरूक किया। नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की भागीदारी से स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.