छपरा, दिसम्बर 31 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर बनियापुर मेला स्थानीय लोगों के लिए एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट माना जा रहा है। नए साल को लेकर क्षेत्र वासियों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खेल-कूद के साधन और आकर्षक स्टॉल लगा पूर्व से ही लगे हैं, वहीं खान-पान के लिए स्थानीय व्यंजनों की दुकानें भी मेला शुरू होने के साथ ही लगाये गए हैं। पिकनिक मनाने आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल भी की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बनियापुर मेला नववर्ष के अवसर पर परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का बेहतर स्थान है। जानकारी हो कि बनियापुर का हरिआश्रम मेला प्रतिवर...