पलामू, दिसम्बर 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नववर्ष के मौके पर पलामू जिले के विभिन्न पर्यटन और पिकनिक स्थलों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों, डैम, तालाब और जलाशयों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए गहरे और खतरनाक पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से कई संवेदनशील और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि नववर्ष को लेकर बीते एक सप्ताह से जिले में विशेष गश्ती और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिकनिक स्थलों पर मनचलों...