मुंगेर, मार्च 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया-बंबर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, बम्बर की ओर से झांकी एवं कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कलाली चौक होते हुए काली स्थान पहुंची, जहां छात्र नेता अभिषेक केशरी, शंभू भगत एवं संतोष केशरी द्वारा शरबत वितरण किया गया। इसके बाद यात्रा कुशवाहा टोला बम्बर, जगन्नाथ उच्च विद्यालय मार्ग से गुजरते हुए बरसंडा स्थित दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण, सुप्रिया, राजकिशोर साह, सत्यम, जयप्रकाश यादव, राजा तांती, साहिल भगत, परवीन केशरी, प्रशांत केशरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.