मेरठ, जनवरी 2 -- परीक्षितगढ़। थाना परिसर में बने मंदिर में पुलिसकर्मियों ने सुंदर पाठ कराया। महिलाओं ने भजन गाकर नववर्ष पर भगवान की पूजा अर्चना की। एसओ सुदीश सिंह सिरोही ने अपने स्तर से सभी चौकीदारों को कंबल, टार्च, सीटी तथा नकद धनराशि देते हुए कहा कि सभी चौकीदार निडर होकर कार्य करें। गांव की हर छोटी बड़ी घटना पर नजर रखे और सूचना दें। चौकीदारों ने एसओ को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कपिल कुमार, अखिलेश राय, विनय कुमार, अजीत सिंह, अनिल कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.