चतरा, जनवरी 2 -- चतरा प्रतिनिधि नववर्ष के अवसर पर चतरा जिले में पूरे दिन उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल रहा। जिले के सभी जलप्रपातों व पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की खुब भीड़ उमड़ी। कहीं डीजे के धुन पर लोग थिरक रहे थे तो कहीं लोग सपरिवार पिकनिक मनाने में व्यस्त थे। नए साल का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार, मित्रों और साथियों के साथ जिले के प्रमुख पर्यटन व पिकनिक स्थलों पर पहुंचे। इस बार चतरा का इको पार्क में सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा हेरु डैम, भेड़ी फार्म डैम के अलावा तमासीन, खैवा, गोवा, मालुदह सहित अन्य पिकनिक स्पॉटों मेंं सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जिससे ये सभी पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे। सबसे अधिक भीड़ चतरा जिला मुख्यालय स्थित इको पार्क में देखी गई। यहां छात्रों की संख्या आधे से अधिक रही, जो नए साल का जश्न मनाने के लि...