नववर्ष पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन
मुरादाबाद, मार्च 22 -- हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार को आरएसएस स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों ने सुरजन नगर में पथ संचालन किया। कार्यक्रम में बाल स्वयं सेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पथ संचलन का आरंभ पुलिस चौकी के पास से किया गया। संचलन ग्राम के विभाग मार्गो से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर एवं झंडा चौक तथा बस स्टैंड आदि से निकला गया। पथ संचलन पर नगर के अनेक चौराहों पर ग्रामीणों ने पुष्पों की वर्षा की। कार्यक्रम मे जिला संचालक जयपाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार ने की। पथ संचलन में मनोज कुमार, निर्देश कुमार, योगेश कुमार, रवि चौहान, भूपेंद्र चौहान, मास्टर वीर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.