जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के मद्देनज़र जमशेदपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को जुबली पार्क में पैदल गश्त की। उनके साथ डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे भी मौजूद थे। पैदल गश्त बागे जमशेद गोलचक्कर से शुरू होकर जुबली पार्क के गेट नंबर तीन होते हुए पार्क के अंदर तक की गई। गश्त के दौरान अधिकारियों ने पार्क में मौजूद लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। सिटी एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को नववर्ष के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुबली पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और लगातार गश्त जरूरी है। पुलिस प्रशासन का उद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.