लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। नववर्ष के स्वागत को लेकर लोहरदगा जिले के प्रमुख पिकनिक स्थल, पार्क, जलप्रपात, डैम और तालाबों के किनारे भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। ताकि जश्न के दौरान कोई अनहोनी न हो। जिले के पुलिस कप्तान ने बताया कि पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स पर जिला पुलिस बल के साथ- साथ सैट और एसएसबी जवानों की तैनाती की गई है। स्थानीय थानों द्वारा लगातार गश्त की जाएगी साथ ही ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध करवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। पर्यटन स्थलों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर निगरानी रखी जा रही है। जलप्रपातों, गहरे पानी औऱ खतरनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.