अररिया, जनवरी 1 -- रानीगंज। एक संवाददाता। नए साल के मौके पर गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में लोग रानीगंज वृक्ष वाटिका पहुंचे। सैकड़ो की संख्या अपने परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने रानीगंज वृक्ष वाटिका की हरियाली का लुत्फ उठाया। लेकिन रानीगंज वृक्ष वाटिका में घूमने आए लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों में खासी नाराजगी दिखी। गुरुवार को अपने परिवार के साथ रानीगंज वृक्ष वाटिका घूमने आए रानीगंज निवासी ललन भगत, मुकेश सादा आदि ने बताया कि बच्चों को लेकर रानीगंज वृक्ष वाटिका आये थे लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं थी। कुछ साल पहले बैठने आदि के लिए जगह जगह बैंच आदि लगे थे लेकिन अब दिनों दिन रानीगंज वृक्ष वाटिका की स्थिति और बदहाल होती जा रही है। वहीं नए साल के मौके पर वृक्ष वाटिका घूमने आए छोटे बच्चों व स्कूली छात्राओं में भी खासी नाराजगी जताई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.