नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी को देख सकेंगे। अंडमान और निकोबार प्रशासन बैरन द्वीप तक एक क्रूज यात्रा की योजना बना रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि यह क्रूज 31 दिसंबर को रात नौ बजे श्री विजय पुरम के हद्दो घाट से रवाना होगा और एक जनवरी को दोपहर दो बजे तक इसके लौटने का कार्यक्रम है। यह यात्रियों को रोमांच, उत्सव और प्राकृतिक भव्यता के साथ द्वीप का दृश्य प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए एमवी स्वराज द्वीप पर स्वादिष्ट भोजन के अलावा संगीत और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। यात्री सुविधा के अनुसार बुक कर सकते हैं टिकट अधिकारी ने बताया कि यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कई यात्रा श्रेणियों का चयन कर सकते हैं, जबकि पूरी यात्रा के दौरान क्रूज में खानपान सेवाएं ...