सहारनपुर, जनवरी 1 -- नववर्ष के पहले दिन सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नववर्ष को मंगलमय होने की कामना के साथ देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मां शाकम्भरी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। माता के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर के मुख्य द्वार पर लग गई थीं। जय माता दी और मां शाकम्भरी देवी की जय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और नववर्ष में सफलता की कामना की। सहारनपुर जनपद सहित उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पह...