बेगुसराय, जनवरी 2 -- मंझौल, एक संवाददाता। नव वर्ष के दूसरे दिन शुक्रवार को कावर झील में नौकायन के लिए सैलानियों एवं पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष के अवसर पर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा कारणों से एक जनवरी को दिनभर के लिए रामसर साइट कावर झील में नौकायन पर प्रतिबंध लगाया गया था। नव वर्ष के अवसर पर झील में नौकायन पर प्रतिबंध लगाने से सैलानियों को काफी निराशा हुई थी। दूर-दूर से आए सैलानियों ने बताया कि यूट्यूब पर कावर झील में नौकायन का दृश्य देखकर ही वे कावर झील में नौकायन करने एवं प्रवासी पक्षियों को देखने आए हैं। नौकायन के कारण कावर झील राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। वॉच टावर से प्रवासी मेहमान साइबेरियन पक्षियों को देखने एवं नौकायन का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में राज्य एवं देश के विभिन्न भागों से वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.