पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत,संवददाता। पुलिस ने नए साल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख स्पॉट और मुख्य स्थानों पर करीब दो सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 31 दिसंबर की शाम से लेकर एक जनवरी तक पुलिस होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन, बस अड्‌डों पर सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। नए वर्ष का जश्न लोग पिकनिक स्पॉट, होटलों पर पार्टी कर मनाते हैं। बैंडबाजे और ढोल नगाड़ों की धुनों पर झूमकर हैप्पी न्यू ईयर मनाते हैं। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और शोहदों के प्रति पुलिस की नजर तिरछी है। बुधवार शाम शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जिले में दो सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें कुछ सादी वर्...