मेरठ, जनवरी 1 -- परीक्षितगढ़। ग्राम दबथला में नववर्ष के उपलक्ष पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सपा नेता व पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए खुशहाली लेकर आए। वहीं, देश में आपसी भाईचारा बना रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व शिक्षक नेता नरेश पाल सिंह ने भी सभी ग्रामीणों को नए साल की शुभकामनाएं दी। साथ ही आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। प्रदेश मंत्री सरदार जयदीप ने किया। सभी अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर राहुल भाटी, ठाकुर सचिन चौहान, शैंकी महलवार, जितेन्द्र, परमजीत सिंह, सचिन, जर्रार, अफजाल सैफी, ऋषिपाल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.