धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता नववर्ष पर धर्मस्थलों पर लोगों की आस्था उमड़ी। अपने आराध्य की प्रार्थना कर लोगों ने अपने व अपने परिवार के लिए मंगल कामनाएं कीं और नववर्ष की शुरुआत की। जिलेभर के मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च सहित अन्य धर्म स्थलों पर गुरुवार को भक्तों का जुटान हुआ। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। चर्च के फादर ने उपदेश दिए। वहीं गुरुद्वारा में कई अनुष्ठान हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने मत्था टेका और लंगर छका। भुईंफोड़ मंदिर में प्रात: साढ़े चार बजे मंगला आरती हुई। वहीं खड़ेश्वरी मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। निसान शोभा यात्रा निकालकर अपने अराध्य को अर्पित किए। पूजा- अर्चना व प्रार्थना कर वर्ष भर के लिए श्रद्घालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। शक्ति मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लगी कत...