बांका, दिसम्बर 31 -- बांका,नगर प्रतिनिधि : जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल ओढ़नी डैम एक बार पुनः नये साल के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। हर वर्ष की तरह इस बार भी नववर्ष के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में सैलानियों और पिकनिक मनाने वाले परिवारों के पहुंचने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओढ़नी डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हरियाली के कारण आज भी जिलेवासियों की पहली पसंद बना हुआ है। जबकि ओढ़नी डैम का क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य और वन सम्पदा से परिपूर्ण है। चारों ओर फैले घने जंगल, ऊँचे-नीचे पहाड़, स्वच्छ जल से भरा डैम और पक्षियों की चहचहाहट यहां आने वाले सैलानियों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाती है। साथ ही वहां मौजूद जलक्रीड़ा से ख़ासकर युवा खुद को रोक नहीं पाते। यही कारण है कि नये साल के अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.