मेरठ, जनवरी 1 -- रोहटा। नववर्ष के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोहटा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। पूठखास गंगनहर पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेकिंग को और प्रभावी बनाने, संदिग्धों पर पैनी नजर रखने और सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पैदल गश्त कर मार्च निकाला। चेकिंग के दौरान पूठ चौकी इंचार्ज हरिमोहन गौतम, दरोगा कर्मवीर सिंह, दरोगा शिलेंदर कुमार, राजकुमार सिंह, रोहटा चौकी इंचार्ज सुखराज सिंह, दरोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.