मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने एक मुट्ठी अनाज योजना के तहत पीतल नगरी रोडवेज के पास स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भंडारा किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि यह भंडारा हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक कर संगठित करना है। व्यवस्था में सुरेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, गौरव सैनी, अमन सैनी, जतिन, सुनील वर्मा, शिवम, सुंदर, अजय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...