बलिया, मार्च 19 -- बलिया,संवाददाता। भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला इकाई की ओर से शहर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2100 गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर संगठन की एकरूपता, अनुशासन एवं शक्ति का प्रदर्शन किया।शहर के तीन विभिन्न स्थानों से शुरू हुए संचलन में पूर्व, पश्चिम एवं उत्तर क्षेत्रों की शाखाओं के स्वयंसेवक निर्धारित स्थलों पर एकत्रित हुए। इसके बाद तीनों स्थानों से संचलन एक साथ शुरू होकर चित्तू पांडेय चौराहा एवं रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए लक्ष्मी राज देवी इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचा। यहां आद्य सरसंघचालक प्रणाम के बाद ध्वजारोपण व बौद्धिक सत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस दौरान मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने भारतीय नववर्ष के सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.