गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। नए साल की शुरुआत जहां लोगों के लिए खुशियां, जश्न और नई उम्मीदें लेकर आई, वहीं गोड्डा जिले के एक परिवार के लिए यह दिन कभी न भूलने वाला गम बनकर रह गया। नववर्ष के पहले ही दिन हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। यह हादसा पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के भटोधा एनएच पर हुआ, जहां डीबीएल कंपनी के एक हाइवा वाहन और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक की पहचान हरिपुर गांव निवासी निरंजन मिर्धा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति गुरुवार देर रात 11 बजे के करीब देवघर जिले के मोहनपुर से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.