लखनऊ, अप्रैल 15 -- रामकृष्ण मठ, निराला नगर में बुधवार को वैशाखी उत्सव (बांग्ला नव वर्ष ) पारम्परिक ढंग से पूर्ण रीतिरिवाजों के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह 4.30 बजे से लेकर रात नौ बजे तक रामकृष्ण मठ में भक्तगणों की भारी भागीदारी रही। मठ के मुख्य मन्दिर में सुबह मंगल आरती हुई। दोपहर में श्री श्री ठाकुर जी को विशेष भोग अर्पण किया गया। वहीं, शाम को रविन्द्र संगीत का आयोजन हुआ। जिसमें गायक अनिमेष मुखर्जी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानन्द जी महाराज ने कहा कि नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, नये संकल्प और आध्यात्मिक उन्नति का पावन अवसर है। यह भी पढ़ें- धूम धाम से मना राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस सह पोईला बैशाख उत्सव यह भी पढ़ें- बांग्ला नववर्ष पर कराया गया मिष्टी मुख यह भी पढ़ें- बंगला नव वर्ष के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.