बदायूं, जनवरी 2 -- बदायूं, संवाददाता। नए वर्ष पर दिन की शुरुआत लोगों ने पूजा-पाठ के साथ की। शहर में मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में पूजा के दौरान लोगों ने साल भर सुख, समृद्धि की कामना की, साथ ही कारोबार की तरक्की के लिए भी प्रभु की आराधना की। नव वर्ष पर लोगों ने दान पुण्य भी किया। बिरूआबाड़ी मंदिर में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले में 2026 का आगाज शानदार तरीके से किया। सुबह में लोगों ने सबसे पहले स्नान किया। इसके बाद घरों के मंदिर में पूजन किया। तमाम लोग घर के आसपास बने मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचे। शहर के गौरी शंकर देवालय, नगला मंदिर, बिरूआबाड़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह के समय पूजा अर्चना करने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में गूंज रहे घंटों की धुन से माहौल एक दम भक्त...