नवल किशोर सिंह बने जरमुंडी के नए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी
दुमका, मई 20 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना में बतौर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक के रूप में सेवा दे चुके नवल किशोर सिंह अब पुलिस उपाधीक्षक के रूप में प्रोन्नत होकर जरमुंडी के नए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जरमुंडी में पुराने पुलिस पदाधिकारी रह चुके पुलिस उपाधीक्षक नवल किशोर सिंह को यहां की भौतिक स्थिति के बारे में अच्छी जानकारी है। उनके इस अनुभव से बासुकीनाथ श्रावणी मेला के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण में काफी मदद मिलेगी। बता दें कि वह इससे पूर्व बोकारो में पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। वहीं जरमुंडी के निवर्तमान सीडीपीओ अमित कच्छप का रांची स्पेशल ब्रांच में तबादला हो गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में 5 आईपीएस और 8 डीएसपी का ट्रांसफर, नवगछिया के नए एसपी; पटना सिटी के SDPO को पूर्णिया भेजा नवल किशोर सिंह दुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.