मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार रात नवल किशोर नगर में छापेमारी कर धंधेबाज संजीत सिंह को 189 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मामले में शुक्रवार को पुलिस के बयान पर संजीत सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।एफआईआर में बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि भीखनपुरा निवासी शराब धंधेबाज संजीत सिंह अपने पुत्र बिट्टू और गोलू के साथ मिलकर शराब की खेप मंगाई है। तीनों इस खेप को नवल किशोर नगर स्थित अपने दो मंजिला निर्माणाधीन मकान में छुपाकर रख रहे हैं। इसके बाद उस घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान संजीत को पकड़ा गया। वहीं, उसके दोनों बेटे वहां से भागने में सफल रहे। घर की तलाशी के दौरान 189 लीटर विदेशी शराब जब्त हुई। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बा...