नवलशाही में रानी तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
कोडरमा, जून 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नवलशाही थाना क्षेत्र के रायडीह गांव स्थित रानी तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बगरीडीह गांव निवासी मुस्तफा अंसारी के पुत्र शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहनवाज बुधवार अपराह्न अपने गांव से रायडीह स्थित रानी तालाब के समीप एक जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने और खाने के लिए आया था। जामुन खाने के बाद वह तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही रायडीह गांव के ग्रामीणों के साथ बगरीडीह के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय तैराकों की मदद से शाहनवाज को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.