कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। झोपड़ी गिरने से महिला मलबे में दब गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान मृतका की पहचान आरती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान आरती देवी अपनी झोपड़ी के अंदर मौजूद थीं। इसी बीच तेज हवा और बारिश के कारण झोपड़ी अचानक भरभराकर गिर गई। झोपड़ी का मलबा उनके ऊपर आ गिरा, जिससे वह उसके नीचे दब गईं।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की मदद घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है...