कोडरमा, जून 2 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना में कार्यरत चौकीदार कामेश्वर तुरी के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं अन्य कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि कामेश्वर तुरी ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त चौकीदार को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में कामेश्वर तुरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा अवधि के दौरान उन्हें सभी क...