कोडरमा, मार्च 30 -- डोमचांच, मरकच्चो। हिटी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सोमवार को नवलशाही थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने उन्हें सलामी दी। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति, पेयजल व विद्युत व्यवस्था, बैरक, शौचालय तथा आम जनता के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और साफ-सफाई व रख-रखाव को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित निष्पादन और साक्ष्य संकलन में तकनीकी संसाधनों के अधिक उपयोग का निर्देश दिया। मालखाना निरीक्षण के दौरान जब्त सामानों के सुरक्षित व व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए गए। हाजत का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुपालन और बंदियों के मानवाधिकारों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.