कोडरमा, फरवरी 1 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत विंडोमोह गांव में अज्ञात बीमारी से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मोर के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत बीमारी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव से सटे जंगल होने के कारण अक्सर जंगली पशु और पक्षी गांव में आ जाते हैं। इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से दो मोर नियमित रूप से गांव में आकर दिनभर घरों के आसपास और पेड़ों पर विचरण कर रहे थे। दोनों मोर की मौजूदगी से गांव का माहौल मनमोहक हो गया था और ग्रामीण उन्हें बड़े चाव से देखा करते थे। इसी बीच रविवार की सुबह एक मोर अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। वनरक्षी अनिल कुमार सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.