नवलपुर-सुगही फीडर पर नए विद्युत पैनल स्थापित
देवरिया, मई 19 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत वितरण केंद्र के 11 केवीए पैनल आग लगने से क्षतिग्रस्त होने के बाद लंबे समय से अस्थायी व्यवस्था के सहारे आपूर्ति चल रही थी। इससे विभाग को लगातार तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बना हुआ था।मंगलवार सुबह अवर अभियंता उमेश चंद और रामप्रवेश के नेतृत्व में आधा दर्जन लाइनमैन की टीम ने नवलपुर और सुगही फीडर के जले हुए पैनलों को बदलने का कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुराने पैनलों को हटाकर नए पैनल स्थापित किए गए, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी जारी रहा नई 33 केवी लाइन निर्माण अवर अभियंता उमेश चंद ने बताया कि पुराने पैनल जल जाने से बार-बार फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता था। नए पैनल लगने से अब आपूर्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.