सीवान, मार्च 20 -- अब जबकि ईद में सिर्फ एक दिन बाकी है, रोजेदारों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। ईद की खरीदारी के लिए देर रात तक बाजार में भीड़ बनी रह रही है। शहर के बड़ी मस्जिद से लेकर थाना रोड तक रात में भी दिन सा नजारा दिख रहा है। कपड़ा, जूता-चप्पल, टोपी, ईत्र, सेवई आदि की दुकानों पर हर उम्र के लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इधर, रमजान के मुबारक महीने में आखिरी जुमे की नमाज शहर के चौक बाजार बड़ी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अदा की जायेगी। वहीं, ईद की मुख्य नमाज शहर के नया किला नवलपुर ईदगाह में सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर अदा की जायेगी। नवलपुर ईदगाह में एदारा सरिया के काजिये शहर मुफ्ती इरफान चिश्ती रोजेदारों को ईद की नमाज अदा करायेंगे। इधर, ईद की नमाज को लेकर नवलपुर ईदगाह समेत मस्जिदों में पुख्ता तैयारी कर ली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.