महाराजगंज, मार्च 29 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के नवलपरासी जिले के बर्दघाट नगरपालिका-4 स्थित घ्यूखोला में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। बुटवल की ओर जा रहे ट्रक व बस ने आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस व ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।नवलपरासी जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी बीरदत्त पंत ने बताया कि हादसे में एक मृतक रोल्पा बागमारा निवासी 25 वर्षीय गोबिन बुढा की पहचान हुई है। दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को पृथ्वीचन्द्र अस्पताल, परासी में सुरक्षित रखा गया है। घायलों में बस चालक हिमाल घर्ती समेत कई यात्री व ट्रक चालक शामिल हैं। गंभीर घायलों का इलाज बुटवल सिटी अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.