नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर डेल्टा 3 के सामुदायिक भवन का निर्माण पुरी तरह से सम्पन हो चुका है, लेकिन इस सेक्टर वासियों के लिए चालू नहीं किया गया है, जिससे सभी लोग परेशान हैं। लोगों द्वारा कई बार मांग की गई जा चुकी है, परंतु अधिकारी द्वारा उसे पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रेमसिह अवाना ने बताया कि कार्य पुरा होने के बावजूद इसे अभी तक आम जनता के उपयोग के लिए चालू नही किया गया है। इस कारण सेक्टर वासीयों को सामाजिक कार्यक्रमो, बैठको और आयोजनो के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों द्वारा प्राधिकरण से इस नवनिर्मित सामुदायिक भवन का संज्ञान ले सम्बन्धित अधिकारीयों को इसे जल्द से जल्द चालू करने और जनता को सौपने का मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...