मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के जवाहरलाल रोड स्थित नवरूणा के घर पर तीन दिन के अंदर दूसरी बार रविवार की दोपहर फिर चोरी का प्रयास किया गया। खिड़की से घुसे चोरों ने घर में रखे सामान को तितर-बितर कर दिया। मोटर पर हाथ साफ कर रहे थे, लेकिन केयर टेकर के आने की भनक लगते चोर भाग निकले। केयर टेकर ने इसकी जानकारी नवरूणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती को दी। उन्होंने नगर थाने को कॉल कर घटना की जानकारी दी, तब नगर थाने की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।केयर टेकर ने पुलिस को बताया कि अतुल्य चक्रवर्ती और उनकी पत्नी मैत्रेयी चक्रवर्ती इलाज कराने दुर्गापुर गए हैं। वह घर की देखभाल करता है। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह दाढ़ी बनवाने गया था। 20 मिनट बाद लौटा तो घर में कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। वह दौड़कर घर में घुसा तब तक चोर भाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.