मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चर्चित नवरूणा के नगर थाना के जवाहरलाल रोड स्थित मकान में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर तोड़-फोड़ की। कमरे के दरवाजा तोड़कर सामान व कागजात को तितर-बितर कर दिया। बहुत सारे सामान व कागजात चुरा कर ले गया। नवरूणा के पिता अतुल्य चक्रवर्ती व मां मैत्रेयी चक्रवर्ती इस समय इलाज के लिए दुर्गापुर में हैं। उन्होंने मकान की देखभाल के लिए प्रभु नामक व्यक्ति को केयरटेकर रखा है। शुक्रवार दोपहर प्रभु जब खाना खाने गया था, तभी अज्ञात व्यक्ति मकान में घुसा था। इस संबंध में नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। अतुल्य चक्रवर्ती के अधिवक्ता शरद सिन्हा ने बताया कि नगर थाने में लिखित शिकायत की जा रही है।अतुल्य चक्रवर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.