वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। नवरात्र से पहले शहर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य पूरा कराया जाएगा। गुरुवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आलोक विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का सर्वे करके प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...