विकासनगर, मार्च 19 -- नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से जुड़ी पूर्व में सामने आई स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। पिछले वर्षों में कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने के मामलों के मद्देनजर इस बार विभाग ने पहले से ही सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर विभागीय टीम ने गुरुवार को नंदा की चौकी से लेकर सेलाकुई तक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई दुकानों से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के सैंपल लिए। सेलाकुई स्थित बचत सुपर स्टोर से किरण ब्रांड के कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के नमूने लिए गए, वहीं ब्लिंकिट के माध्यम से अमर और दोपक ब्रांड के कुट्टू के आटे के सैंपल भी एकत्र किए गए। इसके अला...