रुडकी, मार्च 19 -- नवरात्र के शुरू होते ही शहर में फलों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। व्रत और पूजा-पाठ के चलते फलों की मांग बढ़ने से बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। रोजमर्रा में उपयोग होने वाले फलों के दामों में 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में केला, जो पहले 60 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा था, अब 80 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं अंगूर की कीमत भी 100 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गई है। सेब के दामों में भी तेज उछाल देखने को मिला है, जो पहले 150 रुपये प्रति किलो था, अब 200 से 250 रुपये तक बिक रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.